चावल, गेहूं में टिकाव; चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के भाव स्थिर रहे। चावल के साथ गेहूं में भी टिकाव रहा। आवक कम रहने से चीनी और दालों के दाम चढ़ गये जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,854.72 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं भी 2,857.42 रुपये पर कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही रहा। आटे की कीमत भी लगभग स्थिर रही।

दालों में मजबूती रही। मूंग दाल भी 25 रुपये और मसूर दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल का भाव चार रुपये और चना दाल का 16 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। उड़द दाल की कीमत गत दिवस के स्तर पर ही टिकी रही। विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 32 रिंगिट चढ़कर 4,022 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल का जनवरी वायदा भी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 50.86 डॉलर बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 39 रुपये और सरसों तेल चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। अन्य तेलों में तेजी रही। सोया तेल के भाव 42 रुपये और सूरजमुखी तेल के चार रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये। वनस्पति 54 रुपये और पाम ऑयल 14 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ औसतन नौ रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। चीनी भी तीन रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

Next Post

बजाज ऑटो ने पेश किया नया ई-रिक्शा, कीमत 1,90,890 रुपये

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) देश की अग्रणी तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने बुधवार को दो नये इलेक्ट्रिक उत्पाद भारतीय बाजार में पेश किये। बजाज ऑटो लिमिटेड के इंट्रा सिटी कारोबार इकाई के अध्यक्ष समरदीप सुबंध ने यहां एक कार्यक्रम में बजाज रिकी ई-रिक्शा और बजाज रिकी ई-कार्ट […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।