ग्वालियर: शहर में बड़ी संख्या में हो रही शादियों का असर शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शहर से लेकर हाइवे तक ट्रैफिक जाम के हालात है। सबसे ज्यादा खराब हालात ग्वालियर-झांसी हाइवे पर सिकरौदा पॉइंट व आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर निरावली पॉइंट पर है। यहां दो किलोमीटर लंबा जाम लगा था और डेढ़ से दो घंटे वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे और रेंगते हुए ही निकले।
ट्रैफिक जाम की खबर मिलते ही शहर से लेकर हाइवे तक पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई नजर आई। देर रात तक सड़कों पर यातायात सामान्य नहीं हो सका।
सड़कों पर बारातों और नाचते बारातियों के कारण ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी नजर आई। हाइवे पर जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
सबसे ज्यादा हालत निरावली और सिकरौदा चौराहे पर हुई स्थिति को संभालने के लिए डीएसपी यातायात सहित सभी यातायात निरीक्षक व पुलिस बल जाम खुलवाने में जुट गया। शहर की सड़कों पर बारातों और नाचते बारातियों के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा था। जिस कारण शहर के थानों का बल ने अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव होकर जाम खुलवाया।
