
खरगोन। जिले में अवैध रुप से चल रहे जुआं अड्डों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपना रही है। लगातार दूसरे दिन जिले में रुपए- पैसे से जुआं खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों से 8 लाख 65 हजार 120 रुपए का मश्रुका बरामद किया है।
मामले का खुलासा करते हुए कसरावद पुलिस ने बताया कि बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात मोगावां रोड़ स्थित सचिन पाटीदार के खेत में बनी टापरी पर जुआं खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। यहां घेराबंदी कर दबिश दी। टपरी में दीपक पिता भगवान सिंह सोलंकी निवासी नया नगर कसरावद, जितेन्द्र पिता शंकर लाल पाटीदार निवासी पाटीदार मोहल्ला कसरावद, लखन पिता दशरथ वर्मा निवासी कहार मोहल्ला कसरावद, कमलेश पिता शंकर लाल पाटीदार निवासी पाटीदार मोहल्ला कसरावद, सत्तेन्द्र पिता सुभाषचन्द्र पाटीदार निवासी पाटीदार मोहल्ला कसरावद, सचिन पिता सुभाष पाटीदार निवासी पाटीदार मोहल्ला कसरावद, पारस पिता विजय पालीवाल निवासी ग्रिड मोहल्ला कसरावद, विजय पिता आशाराम कुशवाह निवासी कसरावद, रवि पिता राधेश्याम पाटीदार निवासी पाटीदार मोहल्ला कसरावद, लल्ली पिता संतोष पाटीदार निवासी पाटीदार मोहल्ला कसरावद, यश पिता गणेश सोनी निवासी कसरावद और सचिन पिता जितेश पाटीदार निवासी कसरावद जुआं खेलते पकड़े गए।
मौके पर मिले बारह व्यक्तियों के कब्जे से पुलिस टीम को कुल नगदी 1लाख 65 हजार 120 रूपये, 10 बाईक एवं 13 मोबाईल फोन जब्त किए है।
