
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गुरुवार को एसआईआर के संबंध में भोपाल ग्रामीण के जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बारे में किसी को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है, यह निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने का शक्तिशाली माध्यम है। उन्होंने जिला पदाधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी भी दी।
