भिंड में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

भिंड: जिले के पावई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टीकरी ईंट भट्टा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक निमंत्रण खाकर अपने गांव लौट रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक युवक की पहचान देवेंद्र सिंह बघेल (28 वर्ष), निवासी हरिवंश की खोड़ के रूप में हुई है।

वह ग्राम पावई बिरगवां से निमंत्रण खाकर अपने गांव की ओर लौट रहा था। जैसे ही देवेंद्र टीकरी ईंट भट्टा के पास पहुँचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि देवेंद्र सिंह बाइक समेत सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर में किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर पावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि सड़क के इस हिस्से पर मोड़ होने और तेज गति के कारण दुर्घटना होने की संभावना है। पुलिस दूसरे बाइक चालक की स्थिति और पहचान को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।

Next Post

2 साल की मासूम को निमोनिया था, इलाज के नाम पर दाग दिया, हुई मौत

Thu Nov 20 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के करैरा में अमोला कॉलोनी क्रमांक 3 की एक 2 साल की मासूम की मौत हो गई। मासूम को निमोनिया था, इलाज के नाम पर उसे दाग दिया गया, दागने के दो दिन बाद मौत हो गई। मृतक मासूम के पिता का कहना है कि वह उसके […]

You May Like