गुरुग्राम में 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट संस्थापक कत्याल गिरफ्तार

नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला कारोबार के मामले में एंगल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रमुख आरोपी एवं संस्थापक अमित कत्याल को गिरफ्तार किया है।
ईडी के हरियाणा में गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कत्लया को गुरुग्राम की विशेष अदालत (पीएमएलए) में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के लिए ईडी हिरासत में भेज दिया।
ईडी ने गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की। शिकायतों में गुरुग्राम के सेक्टर 70 में 14 एकड़ जमीन पर स्थित ‘क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट’ नामक एक परियोजना में फ्लैटों की डिलीवरी न करने का आरोप लगाया गया था और इसमें कई अनुसूचित अपराध शामिल थे।
ईडी की जांच से पता चला कि कत्याल ने एक अन्य डेवलपर से धोखाधड़ी से लाइसेंस प्राप्त किया और हरियाणा के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (डीटीसीपी) से लाइसेंस मिलने से बहुत पहले ही संभावित खरीदारों से धन इकट्ठा करना शुरू कर दिया था।
ईडी के अनुसार इस गतिविधि से उत्पन्न कुल अपराध आय (पीओसी) 300 करोड़ रुपये से अधिक है। यह परियोजना एक दशक से अधिक समय तक अधूरी रही, केवल तीन टावरों का निर्माण हुआ, लेकिन वे भी पूरे नहीं हुए, जिसके कारण घर खरीदारों के एक संघ ने दिवालियापन की कार्यवाही शुरू कर दी। जांच में यह भी पता चला कि कत्याल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बनाई गई एक परियोजना में तीसरे पक्ष के साथ कई धोखाधड़ी वाली बुकिंग की। साथ ही अन्य उद्देश्यों के लिए धन का डायवर्जन भी किया, जिसके कारण परियोजना रुक गई। जांच में आगे पता चला कि उसने दिवालियापन की कार्यवाही के दौरान लाइसेंस प्राप्त भूमि (दो एकड़) का एक हिस्सा ( जिसका मूल्य 130 करोड़ रुपये था) कम मूल्य पर तीसरे पक्ष को दे दिया, जो आईबीसी के तहत कानून की प्रक्रिया का स्पष्ट दुरुपयोग है। जांच में यह भी पाया गया कि सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक से ऋण धोखाधड़ी वाले लेनदेन के माध्यम से डायवर्ट किए गए थे।
एक अधिकारी ने बताया कि कत्याल गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज कई प्राथमिकी में भी आरोपी है और उस पर कृष वर्ल्ड (सेक्टर 63, गुरुग्राम) और प्रोविंस एस्टेट जैसी अन्य परियोजनाओं में भी इसी तरह के तरीके अपनाने का आरोप है।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने बसपा नेता की हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने के मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाई

Thu Nov 20 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता आर्मस्ट्रांग की हत्या की जाँच का काम केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है। अदालत ने तमिलनाडु सरकार की एक विशेष […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।