ग्वालियर: ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर निगम आयुक्त व प्रभारी स्मार्ट सिटी सीईओ संघप्रिय द्वारा किया गया।तिरंगा यात्रा में ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत संचालित कंट्रोल कमांड सेंटर, आईटीएमएस, इन्क्यूबेशन सेंटर के स्टार्टअप सहित बडी संख्या मे स्मार्ट सिटी के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से शुरू होकर ऐतिहासिक बैजाताल व मोती महल के अन्य क्षेत्र से होते हुए निकाली गई।
यात्रा का समापन स्मार्ट सिटी के ऑफिस पर हुआ। इस तिरंगा यात्रा में भारतमाता की जय, तिरंगा की आन बान शान ऊंची रहे, झण्डा ऊँचा रहे हमारा जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर प्रभारी स्मार्ट सिटी सीईओ ने सभी को तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना रखकर देश की प्रगति में योगदान देने के साथ स्वच्छता का संदेश दिया एवं आमजन से अपील करते हुये कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घर-घर तिरंगा फहराये एवं आजादी का अमृत महोत्सव मनाये। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर व आईटीएमएस कंट्रोल रुम को भी विशेष रूप से तिरंगे से सजाया गया है।
