गणपति विसर्जन के दौरान 3 लोग नदी में डूबे, तलाश शुरु

भिंड। जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के कनावर में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा है। कुंवारी नदी में गणपति विसर्जन करने गए तीन लोगों के डूबने की खबर है।

घटना की सूचना मिलते ही ऊमरी पुलिस मौके पर मौजूद है।फिलहाल तीनों लोगों की तलाश एवं घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।

डूबने वाले लड़कों में कृष्णा भदोरिया, अभिजीत भदोरिया और मदन भदोरिया निवासी कनावर शामिल हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम खोजबीन कर रही है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 5 जोड़ी चप्पल नदी के किनारे छूटी हुई हैं।और भी लोग नदी हो सकते हैं फिलहाल पुलिस का कहना है कि कुल तीन लोगों के नाम ही सामने आए हैं।

Next Post

पुराने भोपाल में अनंत चतुर्दशी का चल समारोह शुरू, विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ रहा जुलूस

Fri Sep 25 , 2026
भोपाल। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर राजधानी के पुराने भोपाल क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए चल समारोह शुरू हो गया है। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकाला जा रहा यह समारोह पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। […]

You May Like