
सीधी। हिंदू रक्षा मंच ने पूरे जिले में हिंदुओं से शस्त्र पूजन का आह्वान किया था इसी तारतम्य में नवरात्रि प्रारंभ के प्रथम दिवस से पूरे जिले में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।
इसी तारतम्य में जिले के तकरीबन 56 सामूहिक स्थानों, माता के पंडालों में और 143 घरों में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम को संपन्न कराया, जिसका समापन कार्यक्रम विजय दशमी के दिन हड़बड़ो के बिशुनी टोला एवं सिहावल के पहाड़ी में कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से हड़बड़ो में संतोष विश्वकर्मा, बिहारी जायसवाल, रिंकू गुप्ता, बृजमोहन साहू, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय दिनेश विश्वकर्मा, और पहाड़ी में राजकुमार गुप्ता, मोहित केशरवानी एवं सैकड़ों हिंदुओं एवं माताएं बहने उपस्थित रहीं।
