जबलपुर । बेलबाग थाना अंतर्गत बल्ली मार्केट के पीछे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
पुलिस के मुताबिक गुलफाम 31 वर्ष निवासी दर्शन तिराहा बेलबाग ने सूचना दिया कि बल्ली मार्केट के पीछे शौचालय के पास टीन शेड के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर लिया। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष है। मृतक कौन है और उसकी मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है।
Next Post
करंट से दो युवकों की मौत
Sun Nov 15 , 2026
जबलपुर। बरगी एवं मझगवां में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी है।बरगी पुलिस के मुताबिक प्रदीप यादव निवासी राजाराम डुंगरिया ने बताया कि उसका बड़ा भाई दिलीप कुमार यादव, राजेश पटेल के खेत से […]

You May Like
-
11 months ago
खाद की लाइन में लगे किसान की इलाज के दौरान मौत
-
7 months ago
गैरेज में लगी आग, 4 बाइक जलकर हुई राख
-
7 months ago
पुस्तक मेला का हुआ भव्य समापन