जबलपुर। बरगी एवं मझगवां में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी है।बरगी पुलिस के मुताबिक प्रदीप यादव निवासी राजाराम डुंगरिया ने बताया कि उसका बड़ा भाई दिलीप कुमार यादव, राजेश पटेल के खेत से लाईन डोरी राजेश पटेल के साथ खींच रहे थे जो अपने खेत में भाई दिलीप यादव तार खींचते समय तार में लाइन टच हो जाने से लाईन में करंट आ गया.
जिससे भाई दिलीप को करंट लगने से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत दिलीप कुमार यादव 40 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार मझगवां पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार 55 वर्ष निवासी भीखाखेडा थाना मझगवॉ ने सूचना दी कि वह अपने खेत में था उसके खेत के बाजू में स्थित दिनेश पटेल के खेत में दिनेश पटेल हार्वेस्टर से कटाई करवा रहा था कुछ मजदूर धान की बालियां बीन रहे थे दिनेश पटेल के खेत की मेढ में लगे बिजली के पोल की तार खेत में टूटी पडी थी , जिससे धान की बाली बीन रहे शिवशंकर उर्फ रघुवीर गोटिया 30 वर्ष निवास प्रतापपुर मझगवॉ को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
