ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा,चार घायल

जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गतखाम्हा मोड में ओवरटेक के चक्कर में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि रिंकू पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी छोटी बाजार आगा चौक लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार को उसके दोस्त अब्दुल कदीर एवं उनकी चचेरी बहन शबाना बानो को अपनी रिश्तेदारी में सगाई के कार्यक्रम में ग्राम बैरागी जाने के लिये अब्दुल कदीर ने ई रिक्शा किराये पर लेकर ड्रायवरी के लिये उसके दोस्त असीम स्टीफन केा साथ लेकर तथा अब्दुल कदीर, शबाना बानो व उसका दोस्त अनुज कुमार पटेल आटो रिक्शा मे बैठकर बैरागी आये हुये थे, वह व उसका दोस्त अंकित लोधी एक मोटर सायकल से अब्दुल कदीर की रिश्तेदारी में आये थे.
कार्यक्रम होने के बाद शाम वापस जबलपुर जाते समय समीम स्टीफन ई रिक्शा चला रहा था ई रिक्शा में अब्दुल कदीर, शबाना बानो, अनुज कुमार पटेल बैठे थे, ई रिक्शा के पीछे पीछे मोटर सायकल में वह एवं अंकित लोधी जा रहे थे, शाम लगभग 4-15 बजे ग्राम बैरागी के थोड़ा आगे खाम्हा मोड़ पर पहॅुचे तभी कुण्डम तरफ से आ रहा ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड टी 8039 का चालक उसकी मोटर सायकल ओवरटेक करते हुये अब्दुल कदीर की ईरिक्शा में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ईरिक्शा रोड़ किनारे पलट गया जिससे अब्दुल कदीर, शबाना बानो, अनुज कुमार एवं असीम स्टीफन को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 18 नवम्बर 2025

Tue Nov 18 , 2025
पंचांग 18 नवम्बर 2025:- रा.मि. 27 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी भौमवासरे प्रात: 7/2, स्वाती नक्षत्रे दिन-रात, आयुष्मान योगे दिन 9/39, वणिज करणे सू.उ. 6/38, सू.अ. 5/22, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 18 नवम्बर 2025 वर्ष के […]

You May Like