चलती ट्रेन में महिला की हुई सुरक्षित डिलीवरी

जबलपुर। शनिवार 15 नवंबर को रेल मदद 139 से प्राप्त सूचना पर जबलपुर रेल मंडल की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से गाड़ी संख्या 01143 मुंबई एलटीटी–दानापुर स्पेशल के कोच B1-17 में यात्रा कर रही 9 माह की गर्भवती महिला संगीता उम्र 28 वर्ष, निवासी इलाहाबाद की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। ट्रेन जबलपुर स्टेशन की ओर बढ़ रही थी तभी महिला को तीव्र प्रसव पीड़ा हुई और स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही वाणिज्य विभाग के उप स्टेशन प्रबंधक आशीष चड्ढा एवं बलवंत, रेलवे चिकित्सक डॉ. अंकिता सिद्धार्थ, नर्स उषा, उपासना तथा गणेश तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ आउटर के पास ही सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया। डॉ. अंकिता सिद्धार्थ द्वारा कॉर्ड एंड कटिंग रिमूवल तथा इमीडिएट पोस्ट-डिलीवरी बेबी केयर सहित सभी आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रियाएँ पूर्ण सावधानी के साथ की गईं। डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। उपचार के बाद महिला को उसके भाई के साथ आगे की चिकित्सकीय देखभाल हेतु रानी दुर्गावती अस्पताल, जबलपुर भेजा गया।

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल रविवार को वंदेभारत से ग्वालियर आएंगे, लेंगे बड़ी बैठक

Sat Nov 15 , 2025
ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल 16 नवंबर को प्रात: 9.15 बजे वंदेभारत एक्सप्रेस से ग्वालियर आ रहें हैं । यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी। राजौरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से रेलवे स्टेशन पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल के स्वागत की […]

You May Like