राशिफल-पंचांग : 15 नवम्बर 2025

पंचांग 15 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 24 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी शनिवासरे रातअंत 4/24, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे रात 2/13, वैधृति योगे दिन 10/20, वव करणे सू.उ. 6/36, सू.अ. 5/24, चन्द्रचार सिंह दिन 7/23 से कन्या, पर्व- उत्पन्ना एकादशी व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 15 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, यात्रा का योग है,व्यय मेंकमी होगी, व्यवसाय मेंसुधार होगा, वर्ष के मध्य में परिश्रम केउपरांत आंशिक सफलता प्राप्त होगी, शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, अत्याधिक व्ययहोगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक लाभ के योग हैं, व्यवसाय मेंवृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का मान सम्मान बढ़ेगा, शिक्षा के क्षेत्र मेंवृद्धि होगी, यश कीर्ति बढ़ेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को शत्रु षडय़ंत्र से सतर्कता बांछनीय, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को संयम से कार्य करना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का बचपन की मित्रता का लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अपनी कार्यक्षमता का परिणाम सुखद प्राप्त होगा.

———————————————————

आज का भविष्य:-शनिवार 15 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक चंचल, दयालु, सहनशील, न्यायप्रिय, एवं कुछ क्रोधी स्वाभाव का होगा, नौकरी में उच्च पद प्राप्त करेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा, धार्मिक विचारों का होगा, ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति करेगा.

———————————————————

मेष- व्यापारिक साझेदारी से लाभ होगा, अनुभवी लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी, शारीरिक शिथिलता रहेगी, वाद विवाद से बचने का प्रयास करें.

वृषभ- विपरीत हालात में समझौता करने में भलाई है, पुराने कर्ज की परेशानी रहेगी, पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा, व्यवसायिक शिथिलता रहेगी.

मिथुन- नये संपर्क बनेंगे, विवाद से बचना चाहिये, ले देकर काम बना लेंगे, महत्वपूर्ण कार्यो में अवरोध होगा, गुप्त शत्रुओं से सावधानी रखें.

कर्क- किसी की मुलाकात मधुर रिश्तों में बदल सकती है, धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा, संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, मकान आदि के कार्यो में रूचि रहेगी.

सिंह- सुख सुविधा पर खर्च संभव है,दौड़धूप करके भी पूरा लाभ मिलना मुश्किल है, आजीविका की समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, कोर्ट के कार्य सफल होंगे.

कन्या- धर्म कर्म में आस्था बढेगी, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, अधिनस्थों एवं रक्त संबंधियों का सहयोग मिलेगा, कार्य सिद्धि सरलता से प्राप्त होगी.

तुला- विवाद से बचें, रूखे व्यवहार से मित्र नाराज हो सकते है, नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होने को योग है, आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.

वृश्चिक- भय की स्थिति में फैसला नहीं ले पायेंगे, व्यर्थ की बातों में समय व्यतीत होगा, श्रम साध्य कार्य बनेंगे, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

धनु- अटका धन वसूल होगा, संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आय से अधिक धन व्यय होगा, दैनिक कार्यो में परेशानी होगी.

मकर- जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किलें दूर होंगी, किसी को सहयोग देना पड़ेगा, प्रिय मुलाकात होगी, संतान आदि की समस्या का सरलता से समाधान होगा.

कुम्भ- राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, कानूनी मामले वक्त पर सुलझेंगे, अचानक धन लाभ प्राप्त होगा, किये गये प्रयास सफल होंगे.

मीन- अनुभवी लोगों के साथ कैरियर को नई दिशा मिलेगी, वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्य पूजा पाठ, लेखनादि कार्यो में संतोष रहेगा.

———————————————————

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी को उत्तराफाल्गुनी ऩक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, प्लेटिनम के भाव में तेजी होगी, गुड़ खांड़, चीनी के भाव में उतार चढ़ाव की चाल रहेगी, व्यापारी बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 2212 है.

———————————————————

Next Post

रूस में सड़क हादसे में सात की मौत, 15 घायल

Sat Nov 15 , 2025
मास्को, 15 नवंबर (वार्ता) रूस के पर्म क्षेत्र में एक छोटी यात्री बस और ट्रक में टक्कर होने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। रूस की तास न्यूज एजेंसी ने ने शुक्रवार को क्षेत्रीय आपातकालीन सेवाओं के हवाले से अपनी रिपोर्ट […]

You May Like