मास्को, 14 नवंबर (वार्ता) फिलीपींस में कालमेगी तूफ़ान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 232 हो गयी है। इस आपदा में 523 लोग घायल और 125 लापता हुए हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है।
फिलीपीन समाचार एजेंसी ने राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद के हवाले से बताया कि तूफान से 38,600 घर पूरी तरह से नष्ट हो गये और 214,700 से ज़्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। इससे कृषि क्षेत्र को 26 लाख रुपये एवं बुनियादी ढाँचे को 82 लाख रुपये से ज़्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 नवंबर तक 62,611 परिवार आश्रय स्थलों में रह रहे थे।
Next Post
रूस के नोवोरोसिस्क में यूक्रेन हमले के बाद आपातकाल घोषित
Fri Nov 14 , 2025
सोचि, 14 नवंबर (वार्ता) रूस के नोवोरोसिस्क शहर में यूक्रेन के रात भर किये गये हमलों के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है। मेयर आंद्रेई क्रावचेंको ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्री क्रावचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा, “नोवोरोसिस्क पर यूक्रेन की ओर एक बड़ा ड्रोन हमला किया गया। […]

You May Like
-
10 months ago
खाद न मिलने से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम
-
12 months ago
शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी
-
10 months ago
किसान संघ ने खाद आपूर्ति को लेकर विधायक से की मुलाकात
