बेगमगंज के शुभम चौबे बने सिविल जज, तीसरे प्रयास में 27वीं रैंक लाकर शहर का नाम किया रोशन

बेगमगंज। सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के होनहार विद्यार्थी शुभम चौबे ने मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर बेगमगंज का गौरव बढ़ाया है। अधिवक्ता डी.पी. चौबे के पुत्र शुभम ने तीसरे प्रयास में सिविल जज परीक्षा में 27वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार के साथ पूरे क्षेत्र को गर्व का अनुभव कराया है।

शुभम चौबे बताते हैं कि उनकी सफलता का आधार मेहनत, अनुशासन और मोबाइल फोन का सीमित उपयोग रहा। एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा प्रेरित ई-उपवास अभियान ने उन्हें पढ़ाई पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे अध्ययन करते हुए तैयारी की और मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यकता होने पर ही किया।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-भाभी और शिक्षकों को देते हुए कहा कि पिता डी.पी. चौबे, जो बेगमगंज न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, हमेशा उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा देते रहे।

इंदौर के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ से विधि की पढ़ाई पूरी करने वाले शुभम छात्रों को संदेश देते हैं,

लगन, अनुशासन और खुद पर विश्वास रखें। असफलता से घबराएँ नहीं, एक दिन सफलता स्वयं चलकर आपके दरवाजे पर आएगी।

Next Post

विद्यालय के अंदर शराब पीने पर प्राचार्य एवं शिक्षक निलंबित

Fri Nov 14 , 2025
सागर। संभागायुक्त अनिल सुचारी ने सागर जिले के खुरई के गढौलाजागीर स्थित शास० उ०मा०विद्यालय के अंदर शराब पीने वाले प्राचार्य आर.पी. नामदेव एवं पी.टी.आई. शिक्षक संदीप सिंह ठाकुर पर सख्त कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया। कमिश्नर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा अवगत […]

You May Like