चंबल अंचल में कड़ाके की ठंड, चल रही शीतलहर, तापमान में गिरावट

ग्वालियर/मुरैना: उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से ग्वालियर चंबल अंचल में ठिठुरन दिनों दिन बढ़ने लगी है। पिछले 2-3 दिनों से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। ग्वालियर और मुरैना में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में जम्मू- कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

उत्तर हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थित ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण अब कम स्पष्ट हो गया है।इसके असर से हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है जिससे रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। फिलहाल इस तरह की स्थिति अभी तीन दिनों तक और बनी रह सकती है। पूरे हफ्ते मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा कहीं भी बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

Next Post

स्कूटी से गिरे बैग में रखी 20 लाख की ज्वेलरी उठा ले गए स्कूटी सवार, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri Nov 14 , 2025
ग्वालियर:एक सराफा व्यापारी के साथ बड़ी घटना घटी है। मुरार के सदर बाजार स्थित पारस ज्वैलर्स के संचालक साकेत जैन का लगभग 20 लाख रूपये के गहने से भरा थैला सड़क पर गिर गया। यह घटना मुरार थाना इलाके में हुई। इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पारस ज्वैलर्स के […]

You May Like