
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई महिला की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गला रेतकर की गई इस हत्या का आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और लगातार भेष बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था।
लगातार तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले का खुलासा आज 22 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।
एसपी ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पहचान छुपाकर रह रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क से उसे पकड़ने में सफलता मिली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
