पं. धीरेंद्र शास्त्री की पूरे भारत में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने की घोषणा

ग्वालियर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पूरे देश में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने की घोषणा की है। भारत के गांव-गांव और कॉलोनियों में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत नए साल यानी 2025 में होगी। वहीं बाबा बागेश्वर ने रजिस्ट्रेशन की तारीख का भी ऐलान किया है।पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनके पास कुछ श्रद्धालुओं ने बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने का प्रस्ताव रखा था जिसे बाबा बागेश्वर ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि 2025 में भारत के गांव गांव और हर इलाके में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य भी उन्होंने बताया है।

बागेश्वर धाम भक्त मंडल का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म की रक्षा करना है। साथ ही हिंदू धर्म के बारे में जागरूकता फैलाना है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, इस मंडल के सदस्य हनुमान चालीसा के प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। जो धार्मिक जीवन को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करेंगे।
हिंदुओं की रक्षा के लिए होगा काम
इस मंडल का गठन सिर्फ धार्मिक जागरूकता तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का भी काम करेगा। यह भक्त मंडल धार्मिक आयोजनों में किस प्रकार से भाग लेगा ? इसका खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि यह भक्त मंडल हिंदुओं की रक्षा के लिए काम करेगा।

Next Post

ग्वालियर जिले के 300 बुजुर्गों को सरकार करायेगी “रामेश्वरम तीर्थ”, 28 जनवरी तक जमा होंगे आवेदन

Wed Jan 1 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर जिले के 300 बुजुर्गों को प्रदेश सरकार पवित्र “रामेश्वरम धाम” तीर्थ कराने जा रही है। जिले के बुजुर्गों को लेकर विशेष रेलगाड़ी 7 फरवरी को यह तीर्थ यात्रा कराने के लिये जायेगी। तीर्थ कराने के बाद 12 फरवरी को यह रेलगाड़ी वापस ग्वालियर लौटेगी। तीर्थ यात्रा के लिये […]

You May Like