
पटना। बिहार विधानसभा के दूसरे और आखिरी फेज के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 31.38 मतदान हुआ है, जो पहले फेज से लगभग 3 प्रतिशत ज्यादा है। बगहा में करीब 15 हजार वोटर्स ने पानी-सड़क- पूल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया है। जहानाबाद में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि वोट डालने को लेकर बूथ संख्या 220 दो दलों के कार्यकर्ता भिड़ गए। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया।
किशनगंज समेत 5 जिलों में 6 बूथों पर ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग देर से शुरू हुई। जमुई के चकाई में बूथ 145 में ईवीएम खराब होने से करीब 4 घंटे बाद 11 बजे वोटिंग शुरू हुई। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, जानबूझकर ईवीएम में खराबी की बात कही जा रही है। ताकि वोट चोरी हो सके।
पप्पू यादव ने लगाए आरोप
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मध्य विद्यालय पूर्णिया कोर्ट बूथ संख्या 127 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति मतदान करे। पप्पू यादव ने अर्धसैनिक बलों पर पक्षपात के आरोप लगाए और कहा कि यह सही नहीं है। हमने इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की है। उन्होंने चुनाव में नकली करेंसी के उपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के दफ्तर में बैठकर चुनाव करा रहा है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मध्य विद्यालय पूर्णिया कोर्ट बूथ संख्या 127 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद कहा कि लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति मतदान करे। पप्पू यादव ने अर्धसैनिक बलों पर पक्षपात के आरोप लगाए और कहा कि यह सही नहीं है। हमने इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की है। उन्होंने चुनाव में नकली करेंसी के उपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के दफ्तर में बैठकर चुनाव करा रहा है।
