स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानूनी जागरूकता पर भव्य मैराथन और वॉकथन का आयोजन

सीहोर। रविवार को शहर में स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक भव्य मैराथन और वॉकथन का आयोजन किया गया। लगभग पांच किलोमीटर लंबी दौड़ में हजारों नगरवासी, युवा, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस आयोजन का आयोजन रोटरी क्लब सीहोर, इनर व्हील क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मैराथन की शुरुआत एसआर विहार से हुई और इसका समापन शहर के आवासीय विद्यालय भोपाल नाके पर हुआ। दौड़ के विजेताओं को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने पुरस्कार वितरित किए। मार्ग में धावकों ने लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मैराथन के पश्चात आवासीय खेलकूद विद्यालय में रेड क्रॉस सोसायटी की टीम ने नागरिकों को CPR प्रशिक्षण भी दिया, जिसका निर्देशन डॉ. सुमित बामनिया ने किया।

साथ ही, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य ने विधिक सेवा दिवस और न्यायोत्सव सप्ताह (जो 14 नवंबर तक चलेगा) के अंतर्गत मैराथन और वॉकथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एनआईएमएचआर के विद्यार्थियों ने अपने अधिकारों को जानें विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, कविता वाचन हुआ और लोगों को नालसा, सालसा एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस आयोजन में विधायक सुदेश राय, श्रीमती अरुणा राय, रोटरी अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय, सचिव कपिल अग्रवाल, रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव विपुल चांडक, नेहा विजयवर्गीय, हेमंत जोशी, संजय गोयल, एमके वर्मा, विनीता गुप्ता, दीपेन्द्र मालू, राजेश वर्मा सहित अधिवक्तागण और अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

7 डिग्री के रिकार्ड पर पहुंचा पारा नवम्बर माह के दूसरे सप्ताह में ही रिकार्ड पारा गिरा

Sun Nov 9 , 2025
ब्यावरा। रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर जा पहुंचा. सालो बाद नवम्बर माह के दूसरे सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक गिरावट होना सामने आया है. उल्लेखनीय है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पर रहा था जो रविवार को और गिरते हुए 7 डिग्री पर […]

You May Like