
छिंदवाड़ा। महिला की आपत्तिजनक फोटो तैया कर सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले आरोपी को जुन्नारदेव पुलिस ने नर्मदापुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि
गत दिवस एक महिला शिकायत की थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी बनाकर उसमे उसी महिला की फोटो लगाकर फोटो में अश्लील और आपत्तिजनक शब्द तथा मोबाइल नंबर लिखकर अपलोड कर रहा है. जिससे अज्ञात लोगो के द्वारा फोन लगाकर परेशान किया जा रहा है और समाज मे उसकी बदनामी हो रही है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सेल से जांच कराया और फर्जी आइडी बनाने वाले अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त कर ली वही आरोपी के खिलाफ धारा 79, 336(4) बीएनएस और धारा 66(सी), 66(डी), 67 (ए) आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुट गई. पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने से उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक अनिल उइके, आरक्षक योगेश जांगले की टीम को जिला नर्मदापुरम भेजा गया. जहां से टीम के द्वारा नर्मदापुरम के सिवनी मालवा के रहने वाले दो आरोपी आशुतोष बाथव पिता अरुण उम्र 34 वर्ष और उसके साथी आयुष धोश्रेया पिता ओम प्रकाश 19 वर्ष निवासी सिवनी मालवा को गिरफ्तार कर जुन्नारदेव थाना लाया गया. पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों से फर्जी आईडी चलाने में इस्तेमाल किए गए दोनों मोबाइल फोन को जप्त किया गया है. और दोनों को न्यायालय पेश किया गया है. इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल, उपनिरीक्षक संजय सोनवानी, उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक अनिल उईके आरक्षक योगेश जांगले, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन सिंह का योगदान रहा.
