विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज PM मोदी से मिलेगी; दीप्ति शर्मा बोलीं- टीम PM को जर्सी या बैट जैसा कोई खास तोहफा करेगी भेंट

नई दिल्ली, 05 नवम्बर 2025: विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मंगलवार शाम को मुंबई से दिल्ली पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कदम रखते ही पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रशंसकों ने फूल मालाओं के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। टीम को विशेष बस में बैठाकर एयरपोर्ट से सीधे ताज होटल के लिए रवाना किया गया।

करीब आधी सदी के इंतजार के बाद हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में यह टीम विश्व विजेता बनी है। आज (बुधवार) को विश्व विजेता इन ‘बेटियों’ की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। प्रधानमंत्री मोदी इस ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय टीम को सम्मानित करेंगे। टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान टीम की तरफ से उन्हें एक खास तोहफा भेंट किया जाएगा, जो संभवतः जर्सी, बैट या कोई अन्य स्मृति चिन्ह हो सकता है।

इस जीत में टीम के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने 87 रन की अभूतपूर्व पारी खेली और दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने पाँच विकेट चटकाए। हालांकि, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए निकली बस में शेफाली वर्मा मौजूद नहीं थीं। वह अपनी निजी कार से पहले ही एयरपोर्ट से निकल चुकी थीं। संभावना है कि रोहतक (उनका गृह नगर) नजदीक होने के कारण वह सीधे अपने घर चली गई हों।

Next Post

अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई आधे में रुकी, नगर पालिका पर उठे सवाल

Wed Nov 5 , 2025
सीधी: शहर में अवैध रूप से लगी होर्डिंग्स पर नगर पालिका द्वारा बुधवार को कार्रवाई शुरू की गई। नवीन बस स्टैंड से शुरू हुई यह कार्रवाई कन्या महाविद्यालय के सामने पहुंचते ही अचानक रोक दी गई, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है […]

You May Like