हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, मंत्री कृष्णा गौर ने किया ध्वजारोहण

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर जिले में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त धुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण विभाग श्रीमती कृष्णा गौर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के साथ मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सेमेरिटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, वहीं गल्र्स स्कूल की छात्राओं ने मेरा मध्यप्रदेश गीत पर आकर्षक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।

शासकीय एसएनजी स्कूल के विद्यार्थियों ने शुभ स्वागतम् आयो रे आज मंगल अवसर” गीत के माध्यम से मध्यप्रदेश के स्वर्णिम इतिहास को जीवंत किया। शान्तिनिकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों ने “आज दिन सोने का महाराज” गीत पर प्रस्तुति देकर समारोह में ऊर्जा भर दी।

सेंट पॉल स्कूल के छात्रों ने गौरवशाली मध्यप्रदेश कान्हा बांधवगढ़ में बाघों की दहाड़ यहाँ गीत पर प्रदर्शन किया, जबकि एकलव्य कन्या परिसर पवारखेड़ा की छात्राओं ने मध्यप्रदेश की विविध संस्कृति को सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया। सभी प्रस्तुतियों को अतिथियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

कार्यक्रम का संचालन डीपीसी राजेश जायसवाल एवं श्रीमती आरती शर्मा ने किया।

अपने उद्बोधन में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि “मध्यप्रदेश हमारा मान, सम्मान और स्वाभिमान है। आज यह राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से मध्यप्रदेश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक विजयपाल सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी, आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जन

Next Post

प्रियंका गांधी का हमला: ‘20 साल की सत्ता ने बिहार को दी सिर्फ गरीबी और पलायन’

Sat Nov 1 , 2025
बेगूसराय, 01 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बिहार में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि, ‘पिछले 20 सालों से सत्ता में बैठी सरकार ने बिहार […]

You May Like