चलती कारों पर पत्थर फेंक महिला ने मचाया उत्पात

ग्वालियर। एक महिला द्वारा चलती कारों पर पत्थर फेंक कर खासा उत्पात मचाया गया, जिससे करीब एक दर्जन वाहनों के कांच फूट गए। उक्त घटना के कारण थीम रोड पर अफरा-तफरी मच गई और वहां से निकलने वाले वाहन चालक व राहगीर दहशत में आ गए। थीम रोड पर बुधवार दोपहर जींस – टीशर्ट पहनी एक महिला ने वहां से गुजर रही कारों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया गया है कि उक्त महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसने काफी देर तक हंगामा मचाया, जिससे परेशान राहगीर व वाहन चालक खौफजदा रहे। वहीं उक्त महिला देर रात पाटनकर चौराहा पर पहुंच गई। जो वहां भी काफी देर तक पत्थर फेंकते हुए हंगामा बरपाती रही। जिससे राहगीर रास्ता बदलकर निकलते नजर आए।

Next Post

अमित शाह ने भरी हुंकार, ‘छह तारीख को ऐसा वोट करें कि उसका करंट इटली में लगे’

Thu Oct 30 , 2025
बिहार शरीफ, 30 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार शरीफ में आयोजित एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह चुनाव किसी मंत्री- विधायक को चुनने का नहीं, बल्कि भेष बदलकर आने वाले जंगलराज को रोकने […]

You May Like