वार्ड 38 तुलसी में निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, नाली निर्माण कार्य को दी प्राथमिकता

सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 38 तुलसी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों, सड़कों, नालियों एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने आयुक्त को सड़क, नाली, बिजली एवं पानी से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित सहायक एवं उपयंत्री को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र सुधार कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही जहां नाली निर्माण की आवश्यकता है, उन स्थलों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर नाली निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

निगमायुक्त ने वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नालियों की सफाई के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए।भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद अनिल बैस, कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Next Post

बस हादसा: तीन पर एफआईआर दर्ज, गैस सिलेंडर मिलने से बढ़ी जांच की गंभीरता

Thu Oct 30 , 2025
अशोकनगर: हाल ही में ईसागढ़ मार्ग पर बालाजी स्लीपर बस में लगी आग ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यात्रियों के सामान सहित भारी माल हानि हुई थी। इसी घटना के संबंध में बुधवार को ईसागढ़ थाने में […]

You May Like