सीएम डॉ यादव ने देहदानी स्व.भाटिया को दी श्रद्धांजलि, पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का किया लोकार्पण

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन प्रवास के दौरान देहदानी स्वर्गीय किशनचंद्र भाटिया के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित उज्जैन पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पेट्रोल पंप का शुभारंभ करते हुए सांकेतिक रूप से कुछ वाहनों में पेट्रोल भरवाया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस वेलफेयर सोसाइटी का यह उपक्रम पुलिसकर्मियों के कल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Next Post

दतिया जिले में 24 घंटों से लगातार बारिश से किसानों की धान की फसल बर्बाद

Tue Oct 28 , 2025
दतिया: लगातार 24 घंटे से बारिश होने से किसानों की खेत में खड़ी धान की फसल मिट्टी में मिल गई है। फसलों का भारी नुक्सान हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने दतिया कलेक्टर से मांग की है कि किसानों की धान की फसल में […]

You May Like