दतिया जिले में 24 घंटों से लगातार बारिश से किसानों की धान की फसल बर्बाद

दतिया: लगातार 24 घंटे से बारिश होने से किसानों की खेत में खड़ी धान की फसल मिट्टी में मिल गई है। फसलों का भारी नुक्सान हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने दतिया कलेक्टर से मांग की है कि किसानों की धान की फसल में हुआ नुकसान का तत्काल सर्वे करवाकर बीस हजार रुपए प्रति बीघा मुवावजा दिलवाया जावे क्योंकि किसान की एक बीघा में बारह हजार रुपए की लागत आती है।

रात दिन किसान खेत में मेहनत करता है। इसलिए तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को मुवावजा दिलवायें। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों की मुआवजा व्यवस्था सुनिश्चित करे। कांग्रेस पार्टी गरीबी की मार झेल रहे एवं आपातकालीन वर्षा की मार से प्रभावित किसानों के साथ आन्दोलन करेगी।

Next Post

खण्डेलवाल ने सर्व मीना समाज के दीपावली मिलन समारोह का किया शुभारंभ

Tue Oct 28 , 2025
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को मानस भवन में सर्व मीना समाज उत्थान संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समाजजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समाज के उत्थान में सभी के सामूहिक प्रयास […]

You May Like