बदमाशों ने दो दोस्तों को चाकुओं से गोदा

जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो दोस्तों को चाकुओं से गोद दिया। हमले में दोनों घायल हो गए वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक कृष्णा कोष्टा 17 वर्ष निवासी संस्कार सिटी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसके दोस्त आयुष साहू और शिवा रजक एक ही मोटर सायकल में दमेाहनाका पुल के पास से अपने घर संस्कार सिटी परिसर वापस आ रहे थे।

दमोहनाका पुल के पास खडी एचएफ डीलक्स गाड़ी में हमारी गाड़ी का धक्का लग गया तो आयुष पाठक एवं लकी ठाकुर आकर बोले कि हमारी गाड़ी में धक्का क्यों मारा, इसी बात पर दोनों ने विवाद किया। आयुष पाठक ने चाकू से हमलाकर शिवा के पीठ मे चोट पहॅुचा दी वह बीच बचाव करने लगा तो आयुष पाठक ने चाकू से हमलाकर उसके पीठ, हाथ एवं जांघ में चोटें पहॅुचा दी एवं दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

पत्नी को छुपाने के शक में युवक पर हमला

Sun Oct 26 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत नरगवां में पत्नी को छुपाने के शक मेें पति ने एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक बराती कोल 45 वर्ष निवासी ग्राम नरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 8 बजे वह बीड़ी लेने दुकान जा रहा था गांव की […]

You May Like