सीएम की पहल पर दीपावली पर सहरिया परिवारों के आंगन में पहुँचे खुशियों के उपहार

ग्वालियर:दीपावली पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई व पटवारी अपने-अपने क्षेत्र की सहरिया जनजाति बहुल एवं अन्य पिछड़ी बस्तियों में पहुँचे और वहां रहने वाले परिवारों को दीपावली के उपहार भेंट किए। अधिकारियों ने बच्चों को फल, मिष्ठान, फुलझड़ी और अनार जैसी आतिशबाजी की थैली सौंपकर दीपावली त्यौहार की खुशियों में सहभागी बनाया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से दीपावली की शुभकामनायें दीं।

दीपावली के इस उपहार को पाकर सहरिया परिवारों के बच्चों के चेहरों पर जो चमक आई, वह देखते ही बनी। बस्ती की महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भी इस आत्मीय पहल से प्रसन्नता और गर्व से भर उठे। सभी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सचमुच ऐसी जनहितैषी सरकार है जो हर वर्ग की खुशियों का ध्यान रखती है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि “यह पहल केवल त्योहार मनाने के लिये ही नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और साझी खुशियों का संदेश देने का प्रयास है।

Next Post

दीपोत्सव पर दीप प्रज्वलित कर हुआ हज़रत ख़्वाजा खानून के 507 वें उर्स मेले का शुभारंभ

Mon Oct 20 , 2025
ग्वालियर: विख्यात सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून के 507 वें उर्स मेले का शुभारंभ दरगाह में परम्परागत रूप से चिरागे चिश्तिया रोशन कर हुआ। इस बर्ष अदभुत संयोग है कि जब सारा देश दीपावली के रूप में दीप उत्सव मना रहा है तब ख्वाजा खानून का 507 वां उर्स मेला […]

You May Like