पार्षद का ऐलान, डकैती नहीं हुई ट्रेस तो पूरा वार्ड नहीं मनाएंगा दीपावली

मुरैना: मुरैना नगर निगम की पार्षद मधुबाला शर्मा ने कहा है कि खोवा व्यवसाई नवल किशोर गुप्ता के घर हुई लाखों रुपए की सशस्त्र डकैती को पुलिस ने जल्द से जल्द ट्रेस नहीं किया तो वार्ड एक के निवासी दीपावली पर्व नहीं मनाएंगे। मधुवाला शर्मा ने कहा कि सबसे व्यस्ततम मुरैना-अंबाह मार्ग स्थित मुड़ियाखेड़ा गांव के समीप दिन दहाड़े पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैखौफ होकर खोवा व्यवसायी गुप्ता के घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की और हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बनाकर दस लाख रुपए की नगदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

शर्मा ने कहा कि अगर डकैती को पुलिस ने जल्द से जल्द ट्रेस नहीं किया, तो वह स्वयं और वार्ड निवासी दीपावली पर्व नहीं मनाएंगे और इस अवसर पर दीप भी प्रज्जवलित नहीं किए जाएंगे। उधर डकैती की घटना की सूचना मिलने पर देर रात चंबल पुलिस रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को डकैती को शीघ्र ट्रेस करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

अवैध रेत भंडारण पर 15.75 लाख का जुर्माना

Sat Oct 18 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अवैध रेत भंडारण के एक बड़े मामले में तीन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 15 लाख 75 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया है। यह आदेश कलेक्टर न्यायालय में दर्ज मामले के तहत जारी किया गया, जो 13 जून 2024 को संज्ञान में आया […]

You May Like