कोठी में ढाई किलो गांजे के साथ 3 धराए

सतना:कोठी थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष त्यागी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 2.7 किलो गांजे के साथ 3 आरोपियों को दबोच लिया.
मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कोठी सिंहपुर रोड पर बडौर के निकट पहुंचकर दबिश दी. जहां पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए. जिसमें से एक संदिग्ध भाग निकलने में सफल हो गया जबकि 2 लोगों को पुलिस ने दबोच लिया.

पकड़े गए संदिग्धों की पहचान सतेंद्र सिंह पिता उदयराज उम्र 48 निवासी पवैया और संदी सिंह उर्फ गोरे पिता राजेश उम्र 46 निवासी गोरइया के तौर पर हुई. वहीं तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में पुलिस टीम ने मौहार निवासी संतोष मिश्रा उर्फ ददन पिता रामकिशोर उम्र 50 वर्ष के घर में दबिश दी गई. जहां पर घर के पीछे 1 किलो 573 ग्राम गांजा पाया गया. पुलिस द्वारा जब्त किए गए कुल गांजे की कीमत 26 हजार 370 रु आंकी गई. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए जहां 3 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. वहीं फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है

Next Post

घने कोहरे-शीत लहर से कोल्डेस्ट-डे साबित हुआ संडे

Mon Dec 22 , 2025
सतना: पिछले महीने भर से जारी कड़ाके की ठंड अब तक जहां शाम से लेकर सुबह तक ही हलाकन करती आ रही थी. वहीं अब घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे कंडीशन ने दिन में मिलने वाली राहत को भी छीन लिया. घने कोहरे के साथ तापमान में आई जबरदस्त कमी […]

You May Like