मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 12 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.96 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा दो दिन में 85 पैसे (लगभग एक प्रतिशत) मजबूत हो चुकी है। इससे पहले बुधवार को यह ऐतिहासिक निचले स्तर से 73 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 88.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गयी थी।
रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 32 पैसे की मजबूती के साथ 87.76 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और एक समय 87.69 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई।
घरेलू शेयर बाजारों में रही एक प्रतिशत से अधिक की जबरदस्त तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपया मजबूत हुआ है।
