श्रीराम के राज्य अभिषेक के साथ रामलीला का समापन

शाहगंज:शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर विगत 28 सितंबर से शुरु हुए रामलीला महोत्सव का समापन रावण वध एवं राजतिलक के साथ संपन्न हुआ. विगत 101 वर्षों से नगर में रामलीला का संचालन सतत होता चला आ रहा है. रामलीला का संचालन जनता द्वारा प्रभु श्रीराम को माला स्वरुप भेंट किए गए एक-एक रुपए से किया जाता है. श्रद्धालुओं द्वारा भी तन मन धन से रामलीला में सहयोग दिया जाता है.

दशहरा मैदान पर चल रहे रामलीला महोत्सव के अंतिम दिवस लंका पति रावण एवं प्रभु श्री राम के बीच कई दिनों तक भीषण युद्ध चलता है. इस दौरान भगवान रावण के शीश काटते और पुन: उसके शीश उत्पन्न हो जाते. भगवान यह देखकर अचंभित होते हैं तभी अंत में रावण के छोटे भाई विभीषण द्वारा प्रभु श्री राम को बताया जाता है कि रावण के नाभि में अमृत कुंड है जब तक उसका संधान नहीं किया जाएगा. तब तक रावण का मरना असंभव है.

यह बात सुनकर प्रभु श्री राम ने जैसे ही रावण के नाभि कुंड में बाण मारा वैसे ही रावण का वध हो गया. रावण वध के पश्चात सभी अयोध्यापुरी को वापस लौट आए. अयोध्या वापस आते ही प्रभु श्रीराम ने अवधपुरी को प्रणाम किया. प्रभु के वनवास से वापस आने पर दीप जलाकर मंगल गीत गाए गए. भगवान श्री राम का सर्व प्रथम गुरु वशिष्ठ द्वारा राजतिलक किया गया .तदुपरांत दशहरा मंच पर रामलीला समिति अध्यक्ष रामगोपाल सैनी, हिंदू उत्सव समिति के अध्य्क्ष विनय भार्गव एवं उपस्तिथ सभी धर्मानुरागियों ने भगवान का विजय तिलक किया. अंत में रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष महेश भार्गव द्वारा रामलीला का आय व्यय का व्योरा प्रस्तुत किया गया एवं सभी का आभार व्यक्त किया

Next Post

खाद का अवैध भंडारण मिलने पर कलेक्टर ने दर्ज कराई FIR

Tue Oct 14 , 2025
टीकमगढ़: जिले के सरकनपुर गांव में खाद का अवैध भंडारण मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ तत्काल थाने में मामला दर्ज कराया गया है, तो वहीं खाद को जब्त कर लिया गया।कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार बलदेवगढ़ एस.डी.एम. श्रीमती भारती […]

You May Like