तूफान और बाईक की भिड़ंत में एक महिला और बालक की मौत

खरगोन। कोतवाली क्षेत्र के उमरखली रोड़ पर रविवार देररात एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला और किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मृतकों का सोमवार सुबह पीएम कराया गया।

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार रविवार रात करीब 10.30 बजे उमरखली रोड़ पर तूफान वाहन और बाईक की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिला पति गोरख सोनोनो (35) निवासी ग्राम मोजड़ा और शिवराम लक्ष्मण पिपल्या बावड़ी (18) की मौत हो गई। इनके साथ बाईक पर सवार नुरला पिता एशला पिपल्या बावड़ी घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं तूफान वाहन सवार गणपत सोमारिया, वीरेंद्र जाहरिया, कमल सोमारिया, अंतिम हुकारिया, किशोर भिकला, मायाराम मदरासिया सभी निवासी आडफाटा घायल हुए है। उपचाररत गणपत सोमारिया ने बताया कि मेरे भाई भिकला सोमारिया पुलिस घायलों के बयान के आधार पर जांच में जुटी है।

Next Post

ग्वालियर के अज्ञात व्यक्ति का दमोह में मिला शव

Mon Dec 8 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर के अज्ञात व्यक्ति का जिला दमोह अंतर्गत बटियागढ़ थाना के बेलखेड़ी गांव में शव मिला है। अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, सुनने में आया है कि मृतक ग्वालियर के मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति है। उसकी जेब से एक टिकट निकला है जो ग्वालियर से […]

You May Like