नलजल योजनाओं के कार्य की धीमी गति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार

रीवा:नलजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दो टूक में कहा कि सभी एकल नलजल योजनाओं का निर्माण कार्य एक माह में पूरा करके पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें. जिन स्थानों में टंकियों का निर्माण शेष है वहाँ स्पॉट सोर्स से पानी की आपूर्ति कराएं. समूह नलजल योजनाओं के कार्य की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताई. 187 नलजल योजनाओं का कार्य अभी अधर में लटका हुआ है.

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि नलजल योजनाओं की निर्माणाधीन 52 टंकियों का निर्माण समय पर पूरा कराएं. सहायक यंत्री तथा उपयंत्री लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर नलजल योजनाओं को चालू रखना सुनिश्चित करें. नलजल योजनाओं के निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की बाधा आने पर तत्काल अवगत कराएं. कलेक्टर ने कहा कि नलजल योजनाओं के लिए क्षतिग्रस्त सडक़ों में सुधार का कार्य तत्परता से कराएं.

कलेक्टर ने कहा कि समूह नलजल योजनाओं के कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है. निर्माण कार्यों में तेजी लाकर जनवरी माह तक सभी निर्माण कार्य पूरे करें. अगले वर्ष मार्च माह से समूह नलजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति कराएं. इसके लिए गांव में पाइपलाइन बिछाने तथा घरों में कनेक्शन का कार्य तेजी से कराएं. कंदैला समूह नलजल योजना का शेष कार्य एक माह में अनिवार्य रूप से पूरा कराएं.
187 नलजल योजना अधर में
बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय ने बताया कि जिले में स्वीकृत 509 एकल नलजल योजनाओं में से 225 ग्राम पंचायतों को हैण्डओवर कर दी गई हैं. अभी 187 नलजल योजनाओं का कार्य प्रगति पर है. इन्हें दिसम्बर माह तक ग्राम पंचायतों को हैण्डओवर कर दिया जाएगा. निर्माणाधीन 132 टंकियों में से 80 का कार्य पूरा कर लिया गया है.

जिले की पुनरीक्षित 284 नलजल योजनाओं में से 150 के टेण्डर जारी कर दिए गए हैं. जल निगम के जिला प्रबंधक चित्रांशु ने बताया कि रीवा बाणसागर समूह नलजल योजना तथा सतना बाणसागर समूह नलजल योजना में इंटेक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य दिसम्बर माह तक पूरा हो जाएगा. सभी समूह नलजल योजनाओं से आगामी मार्च माह से पानी प्रदाय करने का प्रयास किया जा रहा है

Next Post

हिला पत्रकारों का अपमान नारी शक्ति के नारों का खोखलापन, जवाब दें मोदी : राहुल-प्रियंका

Sat Oct 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की भारत यात्रा के दौरान शुक्रवार को महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]

You May Like