रुपया दो पैसे मजबूत

मुंबई, 08 अक्टूबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को रुपया 1.75 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.7550 रुपये का मिला।

भारतीय मुद्रा मंगलवार को 3.25 पैसे टूटकर 88.7725 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज बेहद सीमित दायरे में रहा। यह 1.25 पैसे की तेजी के साथ 88.76 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 88.7550 रुपये और नीचे 88.81 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में 0.1 प्रतिशत की मजबूती के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही। भारतीय मुद्रा अब भी ऐतिहासिक निचले स्तर के करीब है।

 

Next Post

स्पाइसजेट ने पोर्ट ब्लेयर, उदयपुर के लिए नयी उड़ानों की घोषणा की

Wed Oct 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को उदयपुर और पोर्टब्लेयर के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की। एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने दिल्ली से कोलकाता के रास्ते अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के लिए दैनिक उड़ान शुरू की […]

You May Like