वन्यजीवों के रंगों में रंगे बच्चे: वन विहार में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

अशरफ अली

भोपाल: राजधानी के वन बिहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत बच्चों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने बाघ, मोर, हाथी, तितली, तोता और हिरण जैसे विविध वन्य प्राणियों की सुंदर आकृतियां अपने चेहरों पर उकेरीं। रंगों की छटा से सजे बच्चों ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। सप्ताह के दौरान क्विज़, चित्रकला और निबंध लेखन जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई हैं।

Next Post

कफ सिरप मामले में भारी भ्रष्टाचार: राज्य सरकारें गंभीर नहीं: कांग्रेस

Tue Oct 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में खांसी की दवा पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए आरोप लगाया है कि राज्य सरकारें इस मसले को लेकर गंभीर नहीं है। राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली और मध्यप्रदेश में […]

You May Like