मऊगंज: रीवा और मऊगंज जिलें में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. मऊगंज जिले में रघुराजगढ़, खैरा, ढेरा, नईगढ़ी और देवतालाब स्टेडियम मे सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद रीवा जनार्दन मिश्र शामिल हुए. पीएम श्री स्कूल रघुराजगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा, सांदीपनि विद्यालय ढेरा, देवतालाब स्टेडियम और मॉडल स्कूल नईगढ़ी में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया.
सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, वालीबाल, क्रिकेट गिप्पी और रस्साकसी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इस अवसर पर सांसद श्री मिश्र ने कहा कि खेल महोत्सव कार्यक्रम में खिलाडिय़ों के उत्साह और प्रतिभा को देखकर अभिभूत हूं. यह आयोजन युवाओं को नरेंद्र मोदी जी के फिट इंडिया संकल्प से जोड़ता है. यह महोत्सव युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त मंच बन रहा है.
खेल से तन मन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं. सांसद खेल महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य आमजनता को विभिन्न खेलों के माध्यम से नई ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का संदेश देना है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. युवा पीढ़ी ही नये भारत का निर्माण करेगी. युवा अपने को नशे से दूर रखकर देश के विकास में अपनी ऊर्जा लगायें. सांसद श्री मिश्र ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया. सांसद ने विद्यालय में बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया.
