महर्षि वाल्मीकि ने दिखाई मानवता की राह, 17 तक भावान्तर में पंजीयन: सीएम

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर एक्स पर पोस्ट कर उन्हें नमन किया। उन्होंने लिखा कि महर्षि वाल्मीकि ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों और मूल्यों को पवित्र ग्रंथ रामायण के माध्यम से समूची मानवता को नई दिशा दी। उनका जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म का प्रतीक है, जो समाज को सद्भाव और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।

सीएम ने अपनी पोस्ट में भावान्तर योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि मेहनत का सम्मान, हर हाल में सोयाबीन फसल का उचित दाम देना सरकार की प्राथमिकता है। योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीयन 17 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा, और फसल बिक्री के 15 दिन के भीतर अंतर की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

 

Next Post

नामदेव क्षत्रिय महासंघ की कार्यकारिणी घोषित

Tue Oct 7 , 2025
ग्वालियर : अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव एवं मप्र के प्रांतीय अध्यक्ष एम एल नामदेव के निर्देशानुसार ग्वालियर इकाई की संभागीय समिति का मनोनयन सर्वसम्मति से दण्डोतिया नामदेव समाज ग्वालियर की बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जे पी नामदेव ने […]

You May Like