वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत सिर पर आई थी चोट, हेलमेट नहीं पहने था

नीमच। नीमच-मनासा मार्ग पर रेवली-देवली गांव के पास शुक्रवार रात सडक़ हादसे में सुनील मेघवाल (35) की मौत हो गई। वह जीरन थाना क्षेत्र के कालीकोटड़ी का निवासी था। जानकारी के अनुसार युवक रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से जा रहा था। रेवली-देवली के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक काफी दूर जा गिरी। सुनील ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सुनील को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Next Post

करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत, कई घायल

Sat Oct 4 , 2025
रीवा। गुढ़ थाना अन्तर्गत महसांव में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर ट्र्रैक्टर ट्राली से लौट रहे लोग करंट की चपेट में आ गए. शाम लगभग 6 बजे यह हादसा हुआ, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल है, जिसमें लड़कियां भी शामिल है. सभी घायलो को […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।