अवधेश बहन को श्रद्धांजलि अर्पित करने गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट में हुआ भावपूर्ण आयोजन

ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में अवधेश बहन (जोनल डायरेक्टर) की स्मृति में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्वालियर क्षेत्र की समस्त बहनें एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित उपस्थित रहे । सभी ने बहनजी के साथ बिताए प्रेरणादायक पलों को स्मरण करते हुए उनके आध्यात्मिक योगदान पर भावपूर्ण व्याख्यान किया।

कार्यक्रम को “वरदानी दिवस” के रूप में मनाया गया जिसमें उपस्थितजनों ने मौन रखकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से दिल्ली से पीयूष, पंजाब से शैली, रिया, दतिया से दीपा दीदी, अम्बाह से सीमा, टेकनपूर से नीलम, भावना, सरिता, गुंजन, मालनपुर से पूजा, सृष्टि, सरोजनी, सतनाम भाई, महेश, प्रसाद, मुरैना से मोहन भाई, सुमन, झाँसी से नीलेश, रामकुमार ग्वालियर से अर्चना बहन, कंचन, अनूप, सीएमओ नगर पालिका परिषद मालनपुर, एलआईसी अभिकर्ता, मोहन संतवाणी अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

निर्माणाधीन पुलिया पर डीजे वाला ट्रैक्टर पलटा, ग्रामीण बाल-बाल बचे

Sat Oct 4 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता गांव के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। बांगरोद गांव के लोग सिंध नदी से लौट रहे थे। इसी दौरान डीजे से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से उतरकर खेत में पलट गया। हादसे के समय ट्रॉली में बैठे […]

You May Like