
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से खादी एवं स्वदेशी उत्पादों का महत्व बढ़ा है, वह मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में स्वदेशी उत्पाद खरीदें, ताकि प्रधानमंत्री के आह्वान को पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश का हर नागरिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे। खण्डेलवाल ने कहा कि खादी हमारे देश की पहचान है, इसकी शुरुआत महात्मा गांधी ने स्थानीय रोजगार और स्वदेशी अपनाने के लिए की थी। आज प्रधानमंत्री मोदी ने उसी अभियान को आगे बढ़ाया है।
उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी खादी और स्वदेशी उत्पाद अपनाएँ ताकि आत्मनिर्भर भारत अभियान को और सार्थकता मिले। इससे देश में बनी वस्तुओं की खपत बढ़ेगी, मजदूरों को काम और रोजगार मिलेगा, निर्यात बढ़ेगा और आयात कम होगा।
