डबलिन, 02 अक्टूबर (वार्ता) आयरलैंड की राजधानी डबलिन में कार्यरत भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर राजदूत अखिलेश मिश्र ने वहां उपस्थित लोगों को बापू के विचारों के बारे में बताया और कहा कि भारतीय समाज में फैलती बहुआयामी असहिष्णुता और बढ़ते विद्वेषपूर्ण राजनीतिक ध्रुवीकरण को शांत करने के लिए गांधी जी के तीन अराजनीतिक विचार अत्यन्त प्रासंगिक हैं। इनमें पहला है विरोधियों और आलोचकों के साथ सम्मानजनक संवाद, दूसरा, नारी सम्मान और महिला सशक्तीकरण का समन्वित प्रयास और व्यक्तिगत स्तर पर आत्म-विश्वास, आत्म-गौरव से देश की सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना।
Next Post
जापान ने अपने युद्धपोत को अमेरिकी मिसाइलों से लैस होने के लिये रवाना किया
Thu Oct 2 , 2025
सोल, 02 अक्टूबर (वार्ता) जापान का एक युद्धपोत अमेरिकी टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस होने के लिये रवाना हो गया है। यह अमेरिका और उसके एशियाई सहयोगियों की अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने की ताजा कवायद है क्योंकि चीन और उत्तर कोरिया जैसे प्रतिद्वंद्वी देश अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार कर […]

You May Like
-
1 year ago
बाथरी साहू समाज के अध्यक्ष बने कैलाश
