नाबालिग प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

बिरसिंहपुर पाली। ग्राम चांदपुर में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां नाबालिग प्रेमी युगल ने एक साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। अचानक घटी इस वारदात से गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे कि तभी अचानक लड़की का पिता घर लौट आया। पिता को आते देख लड़की घबरा गई और घर के पीछे स्थित बाड़ी में बने कुएं की ओर भागी। घबराहट और भय की स्थिति में उसने कुएं में छलांग लगा दी। अपनी प्रेमिका को डूबते देख लड़के ने भी बिना सोचे-समझे कुएं में कूदकर जान दे दी।

कुछ देर बाद जब घर के लोग बाहर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घुनघुटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों को शव सौंप दिए गए।

Next Post

विजयदशमी पर महाकालेश्वर मंदिर में ध्वजा आरोहण

Thu Oct 2 , 2025
उज्जैन। आज विजयदशमी महापर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर तहसील की ओर से ध्वजा आरोहण किया गया। ध्वजा का पूजन महानिर्वाणी अखाड़ा श्री महाकालेश्वर मंदिर के महंत विनीत गिरी महाराज द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्री […]

You May Like

मनोरंजन