सतना: मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर जब पुलिस टीम ने छापेमारी की तो एक व्यक्ति के पास से 53.1 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। वहीं कुण्डली खंगालने पर आरोपी आदतन अपराधी निकला। आरोपी की विरुद्ध पहले से ही 11 प्रकरण दर्ज हैं।थाना प्रभारी ताला महेन्द्र कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गोविंदगढ़-रामनगर रोड के किनारे आनन्दगढ़ तालाब के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई।
जिस पर तत्काल थाना ताला पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर आरोपी धीरेन्द्र उर्फ धीरू कुशवाहा मौके से भाग निकला जिसे कड़ी मशक्कत से घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लिया गया । आरोपी के आधिपत्य में रखे समान की तलाशी लेने पर कुल 295 पाव (53.1 लीटर) देशी शराब कीमती 26,550 रुपये की पायी गयी। पूछताछ करने पर 05 पाव शराब बिक्री करना बताया गया जिसकी कीमत 450 रुपये नगद जप्त की गई। आरोपी धीरेन्द्र उर्फ धीरू कुशवाहा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध थाना ताला में पूर्व से आबकारी एक्ट के 11 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
