लोन राशि का कलेक्शन कर लाखों का गबन, दो पर FIR

जबलपुर: 11 महिलाओं से समूह लोन की किश्तों का कलेक्शन कर लोन रकम कम्पनी में जमा न कर मैनेजर गबन कर हड़प गया। मामले की जांच के बाद पनागर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, अधारताल में ब्राँच पदस्थ मैनेजर हीरा लाल ने लिखित शिकायत की कि कंपनी के संगम मैनेजर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह लोन देने व उनकी किश्तों के कलेक्शन का कार्य करते हैं।

उसकी ब्रांच में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत राजू काछी निवासी ग्राम सनोधा, सनोधा जिला सागर, शशिकांत तिवारी निवासी ग्राम पिपरिया, पोस्ट ऑफिस दर्शनी,सिहोरा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं से उनके लोन की किश्तों को बैंक की अधारताल सी ब्रान्च में जमा करने का विश्वास देकर महिलाओ से लोन की किश्तों एवं प्री-पेमेन्ट रूप में एकत्रित रूपए नियमानुसार अधारताल सी (पनागर) ब्रान्च में जमा कराई जाना थी, जिसे हड़पकर फरार हो गए।
इन महिलाओं की रकम का गबन
शशिकांत तिवारी ने मीरा बंजारा, सकुन बाई, विनीता बाई कोल, ज्योति कोल, रूकमन वाई, प्रीति प्रजापति, मीरा यादव, कुशुम बाई के लोन के कुल 163320 रुपये लेकर कंपनी में न जमा कर अपने निजी उपयोग में लेकर भारत फाईनेंस इंक्लूजन लिमिटेड ब्रांच पनागर को हानि पहुँचायी गयी। इसी प्रकार राजू काछी द्वारा बबीता पटेल, विनीता पटेल, करुणा केशरवानी से कुल रकम 1,36,124 रुपये लाकर कंपनी में जमा नही की। सम्पूर्ण जांच पर राजू काछी एवं शशिकांत तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

मोदी ने नवरात्र के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें दी

Mon Sep 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नवरात्र के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक और राष्ट्रीय ऊर्जा को नयी ऊर्जा प्रदान करने का पर्व है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा “सभी को नवरात्र […]

You May Like