बाइक सवारों को कुचलकर भागा कार चालक

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग के आगे तेज रफ्तार कार चालक बाइक सवारों को कुचलता हुआ फरार हो गया घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि जीवन सिंह लोधी 27 वर्ष निवासी ग्राम हिनौतिया बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लाल बिल्डिंग के आगे कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 5424 का चालक ने दोस्त धनसिंह की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे धनसिंह एवं जितेन्द्र दोनो मोटर सायकल सहित गिर गये। दोनों को हाथ पैर में चोटें आयीं कार चालक एक्सीडेंट करने के बाद तेजी से भाग गया।

Next Post

कार से लैपटॉप चोरी

Sat Sep 20 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाने में महेन्द्रधर बडग़ैंया 66 वर्ष निवासी पुरवा ब्राम्हण मोहल्ला गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 0528 से एलआईसी काम करने लेपटाप लेकर एलआईसी गया था, उसने अपनी कार एलआईसी के सामने स्मार्ट सिटी हास्पिटल के बाजू में मेन रोड के किनारे […]

You May Like