दीपक मिगलानी दक्षिण सूडान में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

नयी दिल्ली 17 सितम्बर (वार्ता) साओ टोम और प्रिंसिपे में भारत के राजदूत दीपक मिगलानी को दक्षिण सूडान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। श्री मिगलानी भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2006 बैच के अधिकारी हैं और उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
उन्हें वर्ष 2023 में साओ टोम और प्रिंसिपे में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

Next Post

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को व्यापक पैकेज देने को लेकर राहुल ने लिखा मोदी को पत्र

Wed Sep 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 सितम्बर (वार्ता) हाल में पंजाब के बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करके लौटे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए व्यापक राहत पैकेज देने की मांग की है। श्री […]

You May Like