
सैलाना। दाऊदी बोहरा समाज के धार्मिक प्रमुख डॉक्टर सैयदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन साहब अपने दो दिवसीय प्रवास के बाद आज सुबह छह बजे सैलाना से रतलाम के लिए रवाना हुए और फिर वहां से सवाई माधोपुर के लिए पधारे |
रतलाम के लिए रवाना होने से पहले सैयदना साहब ने सैलाना के समाजजनों पको संबोधित किया। उन्होंने कहा
हम लोग लंबे अंतराल के बाद आपके नगर में दो दिन बहुत शांति और सुकून के साथ रहे। आप सभी ने हमारी बड़ी सेवा और मेहमाननवाज़ी की, हम आपसे बहुत खुश होकर जा रहे हैं और फिर जल्दी आएंगे। आप सब मिलजुलकर रहते आए हो और ऐसे ही आगे भी आपसी भाईचारे और एकता के साथ मिलजुलकर रहना।”
रवानगी के समय सैयदना साहब ने जाते-जाते सभी पर सलाम पढ़ा और ईमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत का ज़िक्र किया। इस दौरान जब उन्होंने समाजजनों को सलामी दी तो उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हो गईं और आंसू छलक पड़े।
सैयदना साहब के इस प्रवास ने समाजजनों को गहरी आध्यात्मिक अनुभूति और प्रेरणा दी। नगर में दो दिनों तक श्रद्धालुओं में अपार उत्साह रहा और उनके आगमन को समाजजनों ने ऐतिहासिक बताया।
